Madhya Pradesh

जबलपुर में नीली लाल बत्ती लगाकर दौड़ा रहा था वाहन, यातायात थाना प्रभारी ने काटा चालान

नीली लाल बत्ती लगाकर दौड़ा रहा था वाहन, यातायात थाना प्रभारी ने काटा चालान

जबलपुर की गढ़ा यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई, जिसमें चालान काटने की कार्रवाई की गई

यातायात गढ़ा पुलिस ने को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्दों को हटवाया। नीली लाल बत्ती लगाकर कार दौड़ा रहे वाहन से बत्ती को उतरवाकर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस कप्तान संम्पत उपाध्याय नेतृत्व में यातायात प्रभारी पूरवा चौरसिया ने शहर के त्रिपुरी चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। एक वाहन से हूटर और नीली बत्ती उतरवाई गई।

साथ मे वाहनों से काली फिल्म भी हटवाई। वहीं वाहन स्वामी गलत नंबर प्लेट डालकर वाहन को दौड़ा रहे थे। वाहन पर शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लिखने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 से 40 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button