Madhya Pradesh

NHAI ने जबलपुर भोपाल हाइवे के टाइगर रिजर्व में दुर्घटनाओं रोकने अपनाई खास तकनीक

NHAI ने जबलपुर भोपाल हाइवे के टाइगर रिजर्व में दुर्घटनाओं रोकने अपनाई खास तकनीक

जबलपुर-भोपाल हाईवे के दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीव दुर्घटनाएं रोकने के लिए NHAI ने नई तकनीक लागू की है. इसके तहत 2 किलोमीटर के दुर्घटना संभावित क्षेत्र में लाल ‘टेबल-टॉप मार्किंग’ और सफेद शोल्डर लाइनें बनाई गई हैं. जंगलों से गुजरने वाली सड़कों पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं. तेज रफ्तार वाहनों से हिरण, नीलगाय और दूसरे जानवर अक्सर टकरा जाते थे. इसी समस्या को रोकने के लिए NHAI ने जबलपुर-भोपाल हाईवे के नौरादेही अभयारण्य अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व वाले 12 किलोमीटर के हिस्से को एक नई तकनीक से सुरक्षित बनाया है. दरअसल, यह क्षेत्र ‘डेंजर जोन’ बन गया था. तेज रफ्तार वाहनों से हिरण, नीलगाय और अन्य जानवरों के टकराने की घटनाएं यहां आम हो गई थीं.इसी चुनौती का समाधान खोजते हुए NHAI ने यहां एक अनूठी तकनीक लागू की है. नई तकनीक के तहत फोर-लेन सड़क पर लाल रंग की 5 मिमी मोटी टेबल-टॉप मार्किंग और व्हाइट शोल्डर लाइनें बनाई गई हैं, जो वाहन का संतुलन बिगड़ने पर ड्राइवर को तुरंत सावधान कर देती हैं और गति नियंत्रित रखती हैं. साथ ही 25 वाइल्डलाइफ अंडरपास भी बनाए गए हैं, जिससे जानवर सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें. यह पहल साबित करती है कि तकनीक की मदद से जंगल और हाईवे दोनों को सुरक्षित बनाया जा सकता है.

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button