Madhya Pradesh

जबलपुर-अड़ीबाजी करने वाला युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार,परीक्षा देने आए मानव घनघोरिया को पुलिस ने कॉलेज से उठाया

जबलपुर-अड़ीबाजी करने वाला युवा मोर्चा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार,परीक्षा देने आए मानव घनघोरिया को पुलिस ने कॉलेज से उठाया

जबलपुर- अड़ीबाजी करते हुए रंगदारी वसूलने के आरोप में जबलपुर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया को गिरफ्तार किया है। मानव घनघोरिया पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीनदयाल चौक के पास एक।युवक को धमकी दी थी और चाकू बाजी कर उसे घायल कर दिया था।

वारदात के बाद से ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानव घनघोरिया फरार चल रहा था लेकिन पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि वह जीएस कॉलेज में परीक्षा देने आया हुआ है तो पुलिस की टीम ने कॉलेज पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि 17 जुलाई के दिन मानव घनघोरिया ने सरेराह गौरव वाजपेई नाम के युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर हमला बोल दिया था। आरोपी मानव अपने साथियों के साथ मिलकर 20 हज़ार रुपयों की डिमांड कर रहा था और न देने की सूरत में उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।

यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मानव और उसका साथी निखिल सेन फरार चल रहे थे लेकिन मानव घनघोरिया की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश में जुट गई है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button