Madhya Pradesh

जबलपुर में पुराने विवाद पर हत्या करने की नीयत से बम फेंकने की वारदात, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार 

पुराने विवाद पर हत्या करने की नीयत से बम फेंकने की वारदात, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपने भाई के साथ घर जा रहे दो युवकों पर पुराने विवाद के चलते सूअरमार बम से प्राण घातक हमला करने वाली नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इन आरोपियों ने घर जा रहे दो भाइयों पर बम फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था जहां पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी जहां मुखबीर की सूचना पर नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
थाना माढ़ोताल में सचिन उपाध्याय उम्र 22 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास मदर टेरेसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने बड़े भाई आलोक उपाध्याय के साथ मोटर सायकल से ग्रीन सिटी होते हुये अपने घर जा रहे थे जैसे ही शाम लगभग 6-30 बजे तालाब किनारे पहॅॅुचे रोड किनारे देबू, 2 लडकों के साथ खडा था जिनसे उसका पुराना विवाद है उसे देखते हुये उसका नाम लेकर तीनों गाली गलोज करने लगे तथा उसे जान से मारने की नियत से  उसे बम से उड़ा देते हैं कहते हुये 1 लडके ने उसकी तरफ सुअरमार बम फैंका वह एवं उसका भाई झुक गये बम बाजू से थोड़ी दूर जाकर गिरा और फट गया जिससे धुआ निकला  और आग जली, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। वह एवं उसका भाई नीचे नहीं झुकते तो बम से गम्भीर चोट आ सकती थी दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। रिपोर्ट पर धारा 109(1), 296(ए) बीएनएस तथा 3, 5 विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बीएस गोठरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये देवगिरी गोस्वामी उर्फ देवू उम्र 20 वर्ष निवासी ड्रीम लैण्ड माढोताल तथा उसके अन्य दो 16-17 वर्षिय साथियों को अभिरक्षा में लेकर पूूछताछ करने पर तीनों ने घटना करना स्वीकार किया। तीनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये देवू उर्फ देवगिरी को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया तथा दोनो 16-17 वर्षिय विधि विवादित बालकों को मान्नीय किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी देवू उर्फ देवगिरी गोस्वमाी के विरूद्ध हत्या के प्रयास एवं मारपीट के 4 मामले और 17 वर्षिय विधिविवादित बालक के विरूद्ध 3 मामले और16 वर्षिय विधि विवादित बालक के विरूद्ध 16 मामले दर्ज जहां पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज का मामले की जांच कर रही है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button