About Us
खबर सिर्फ सूचना नहीं, जिम्मेदारी भी है
The Mirror MP एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य मध्यप्रदेश, विशेष रूप से जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, घटनाओं और जनसरोकार के मुद्दों को तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाना है।
The Mirror MP की शुरुआत इस सोच के साथ की गई कि बदलते डिजिटल दौर में खबरों की रफ्तार के साथ-साथ खबर की विश्वसनीयता, तथ्य और पत्रकारिता की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
इस डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री वेंकटेश कोरी कर रहे हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
पत्रकारिता का 20 वर्षों से अधिक के अनुभवी
श्री वेंकटेश कोरी ने जबलपुर में रहकर पत्रकारिता के विभिन्न दौर और बदलते मीडिया परिदृश्य को बेहद करीब से देखा और समझा है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल/वेब मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर और वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है।
उनके अनुभव का दायरा केवल समाचार संकलन और रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, न्यूज़ एंकरिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, वॉयस ओवर, ग्राउंड रिपोर्टिंग, टॉक शोज़ और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में भी लंबे समय तक काम किया है।
वर्तमान में वे अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
दो दशक से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, प्रशासन, अपराध, सामाजिक सरोकार, जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों से जुड़े अनेक विषयों पर रिपोर्टिंग की है। यही लंबा मैदानी अनुभव The Mirror MP की संपादकीय सोच और खबरों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
The Mirror MP की पत्रकारिता –
हमारा मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर को सबसे पहले प्रकाशित करना नहीं, बल्कि खबर को सही संदर्भ, तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ सामने रखना भी है।
The Mirror MP पर हमारा प्रयास रहता है कि पाठकों को ऐसी खबरें उपलब्ध कराई जाएं जो उनके जीवन, समाज और क्षेत्र से सीधे जुड़ी हों।
हम विशेष रूप से इन विषयों पर फोकस करते हैं—
मध्यप्रदेश और महाकौशल की प्रमुख खबरें
जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय खबरें
राजनीति और प्रशासन
अपराध और क्राइम स्टोरी
ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष रिपोर्ट
जनसमस्याएं और जनसरोकार
विकास एवं सामाजिक मुद्दे
प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण खबरें
डिजिटल और एक्सप्लेनर स्टोरी
हमारा उद्देश्य
The Mirror MP का उद्देश्य खबरों की भीड़ में एक ऐसा विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म बनना है, जहां पाठक को खबर के साथ उसका संदर्भ और वास्तविक तस्वीर भी दिखाई दे।
हम पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि जनता और समाज के प्रति एक जिम्मेदारी मानते हैं।
हमारी कोशिश है कि हर खबर में तथ्यों की प्राथमिकता हो, भाषा सहज हो और प्रस्तुति ऐसी हो जिसे पाठक आसानी से समझ सके।
हमारी प्रतिबद्धता
तथ्यपरक पत्रकारिता।
निष्पक्ष दृष्टिकोण।
जिम्मेदार रिपोर्टिंग।
और जनता की आवाज़।
यही The Mirror MP की पहचान है।