Madhya Pradesh

आग का तांडव: गढ़ा पुरवा के कबाड़खाने में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

आग का तांडव: गढ़ा पुरवा के कबाड़खाने में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा पुरवा में स्थित एक कबाड़खाने में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कबाड़खाने को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे अज्ञात कारणों से लगी आग बताया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए हैं, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं… लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी आग कैसे लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles