Madhya Pradesh

गणेशोत्सव की आड़ में जुए की महफिल! टीआई उमेश गोल्हानी का ताबड़तोड़ एक्शन, 11 जुआरी गिरफ्तार

गणेशोत्सव के बीच धार्मिक आयोजन की आड़ में जुए की महफिल सजाने वालों पर रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की पुलिस ने शिकंजा कस दिया। जे.पी. मेमोरियल रोड स्थित गणेश पंडाल के पास शटर के अंदर ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलते ही टीआई उमेश गोल्हानी ने टीम को सक्रिय किया और मौके पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ताश की गड्डियां और हजारों की नकदी बरामद—
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो ताश की गड्डियां और करीब 6,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अचानक पहुंचते ही जुए की महफिल में हड़कंप मच गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

त्योहार की आड़ में जुआ नहीं चलेगा—
टीआई उमेश गोल्हानी ने साफ किया कि गणेशोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन की आड़ में जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि त्योहार के दौरान भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

पुलिस की मुस्तैदी पर कार्रवाई—
मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई और मौके से 11 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता को सामने लाती है। रांझी पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब पुलिस की नजर ऐसे अन्य संभावित ठिकानों पर भी रहेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles