Madhya Pradesh

नशे से दूरी है जरूरी 2.0,नशे के खिलाफ एसटीएफ का मिशन! स्कूलों से सड़कों तक जागरूकता अभियान, युवाओं से कहा—”नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो”

नशे से दूरी है जरूरी 2.0,नशे के खिलाफ एसटीएफ का मिशन! स्कूलों से सड़कों तक जागरूकता अभियान, युवाओं से कहा—"नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो"

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत एसटीएफ इकाई जबलपुर ने शहरभर में जनजागरूकता की अनूठी पहल की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ए. वी. सिंह के मार्गदर्शन में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

 

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान एसटीएफ जबलपुर की टीम ने जॉन्सन हायर सेकेंडरी स्कूल, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, क्राइस्ट चर्च स्कूल (बॉयज एंड गर्ल्स) तथा महर्षि हायर सेकेंडरी स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नशे की लत के दुष्परिणामों की जानकारी दी। युवाओं को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बर्बाद कर देता है।

 

जागरूकता अभियान केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, व्यावसायिक मॉल, तहसील गोरखपुर, छोटी लाइन फाटक और रामपुर चौक जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी एसटीएफ टीम ने आम नागरिकों से संवाद किया। लोगों को पोस्टर और पम्पलेट वितरित कर नशे के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर नशामुक्त मध्यप्रदेश के संदेश वाले पोस्टर लगाए गए। साथ ही नागरिकों और विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 और मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विभाग हेल्पलाइन 7049100785 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई।

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ डी. श्रीनिवास वर्मा और पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ए. वी. सिंह के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान युवाओं को सही दिशा देने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। एसटीएफ का संदेश स्पष्ट है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

 

नशे के खिलाफ यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का संकल्प है। एसटीएफ जबलपुर ने स्कूलों से लेकर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर यह संदेश दिया है कि “नशे से दूरी ही जीवन की सबसे बड़ी मजबूती है।” यदि समाज और युवा मिलकर इस अभियान से जुड़ते हैं, तो नशामुक्त मध्यप्रदेश का सपना जरूर साकार होगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button