Madhya Pradesh

जबलपुर:कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मचाया आतंक,वारदात का रिक्रिएशन कराने आरोपियों को मौके पर लेकर पहुंची गढ़ा पुलिस

जबलपुर/- गढ़ा थाना इलाके के रतन नगर इंदिरा बस्ती के वाशिंदे अब भी खौफ के साए में जी रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों ही इलाके के कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर क्षेत्र में रहने वाली रेखा सेन नाम की महिला के घर में जमकर तांडव मचाया था। हाथों में तलवार लेकर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर रंगदारी की मांग की और रकम न देने पर घर में तोड़फोड़ करते हुए महिला से बदसलूकी की और जाते-जाते महिला के जेठ के साथ जमकर मारपीट कर दी, इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी मारुति वैन कार में भी तोड़फोड़ कर उसे चकनाचूर कर दिया। पीड़ित महिला रेखा सेन की रिपोर्ट पर गढ़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई, गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने घेराबंदी करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को दबोच लिया लेकिन पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी देखकर मुख्य आरोपी और इलाके का शातिर बदमाश अमन चक्रवर्ती भागने में कामयाब हुआ। गढ़ा पुलिस ने गुंडागर्दी कर अवैध रूपयों की मांग करने, दो लोगों के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में सुजल सोनकर, भूरा उर्फ अजय गोटिया, रोहित झारिया, लीजेंड उर्फ विनय मेहरा के अलावा दो विधि विवादित बालकों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान सुजल सोनकर और भूरा उर्फ अजय गोटिया के पास से तलवार भी मिली है लिहाजा पुलिस ने इनके खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वारदात का रिक्रिएशन कराने आरोपियों को मौका ए वारदात पर लेकर पहुंची जहां आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए वारदात का नाटक रूपांतरण भी किया गया। अपराध और अपराधियों के प्रति गढ़ा पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए आरोपी गुनाहों से तौबा करने की कसम भी खाते नजर आए। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक आरोपी सुजल सोनकर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं और वह इस समय जमानत पर है, इसे देखते हुए पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही अदालत से उसकी जमानत निरस्त करने की भी कोशिश कर रही है, इसके अलावा इस मामले में फरार मुख्य आरोपी अमन चक्रवर्ती को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button