Madhya Pradesh

जबलपुर:हवाला और टोल घोटाले का मास्टरमाइंड अमित खम्परिया रिमांड में उगले राज, जबलपुर-सतना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हवाला और टोल घोटाले का मास्टरमाइंड अमित खम्परिया रिमांड में उगले राज, जबलपुर-सतना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर करोड़ों की वसूली,फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी,हवाला ट्रांजेक्शन और टोल टैक्स घोटाले के मास्टरमाइंड अमित खम्परिया उर्फ चिटलर अमित से पुलिस को रिमांड के दौरान रोजाना चौंकाने वाले खुलासे मिल रहे हैं। तीन दिन की रिमांड पर लिए गए आरोपी की स्वीकारोक्तियों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को जबलपुर और सतना में ताबड़तोड़ दबिश दी, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की विशेष टीम ने अचानक खम्परिया के जबलपुर स्थित ऑफिस पर छापा मारा। ऑफिस को सील कर करीब दो घंटे तक सघन तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को कई डिजिटल दस्तावेज,लेजर, फाइलें, यूएसबी डिवाइस और कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिलीं, जिनसे हवाला और वसूली नेटवर्क की पुष्टि होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों में फर्जी कंपनियों के नाम, उधारी के नाम पर ठगी के मॉड्यूल और टोल कलेक्शन से जुड़े संदिग्ध रजिस्टर शामिल हैं।

पुलिस की दूसरी टीम ने सतना में खम्परिया के घर पर दबिश दी, जहां से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस अब इसकी वैधता और उपयोग की जांच कर रही है। इसके अलावा घर से लाखों रुपये के दस्तावेज, सोने-चांदी के आभूषण, संदिग्ध नोटबुक, सीसीटीवी डीवीआर और कुछ मुहरबंद पैकेट भी मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

रिमांड में खम्परिया ने कबूल किया है कि उसके पास फर्जी पहचान पत्रों का नेटवर्क, हवाला चैनलों से संपर्क और कई जिलों में कलेक्शन पॉइंट्स थे। पुलिस अब जब्त दस्तावेजों के आधार पर उसके एजेंटों और पार्टनर्स की सूची तैयार कर रही है। नागपुर और मुंबई के दो एजेंटों के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं, जिनके मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन से कई चौंकाने वाले लिंक जुड़ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,जब्त सामग्री से केस का दायरा और बड़ा हो गया है। अगले 48 घंटों में कई बड़े नामों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जांच टीम जबलपुर,सतना,मंडला और नागपुर में और भी ठिकानों पर दबिश देने की योजना बना रही है। अफसरों का कहना है कि यह एक संगठित और व्यापक नेटवर्क है, जिसकी हर कड़ी की जांच कर सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। अमित खम्परिया की गिरफ्तारी भले ही शुरुआत हो,लेकिन पुलिस की आक्रामक कार्रवाई ने इस पूरे नेटवर्क की नींव हिला हिला दी है,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button