जबलपुर: अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के माध्यम से अवैध रूप से रिफिलिंग की जाती थी। इस सूचना पर पुलिस ने गोहलपुर स्थित अमखेरा बस्ती न. 2 मे जीएस सेल्स दुकान में पास छापा मारा। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।। आरोपियों के कब्जे से
8 घेरेलू गैस सिलेण्डर,1 बडा कर्मशियल सिलेण्डर, 1 छोट सिलेण्डर,रिफिलिंग मोटर, 2 रेग्यूलटर इलैट्रानिक मशीन जब्त की गई है
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अमखेरा बस्ती न. 2 मे जीएस सेल्स दुकान में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमखेरा बस्ती न. 2 मे जीएस सेल्स बर्तन दुकान के पास दबिश दी दुकान के सामने एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिससे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम बंसत लाल गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी बस्ती न. 1 अमखेरा बताया दुकान मे चैक करने पर 8 घेरेलू गैस सिलेण्डर, 1 बडा कर्मशियल सिलेण्डर, 1 छोट सिलेण्डर , रिफिलिंग मोटर, 2 रेग्यूलटर इलैट्रानिक मशीन रखी मिली। इलेक्ट्रानिक मशीन के उपर रखे छोटे सिलेण्डर से रेग्यूलेटर का एक पाईप लगा था और दूसरा पाईप घरेलू गैस सिलेण्डर से लगा था जिससे गैस रिफिलंग की जा रही थी जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर स्वयं अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रिफिलंग करते गिरफ्तार किया है,
ज्वलनशील पदार्थ बिना सुरक्षा इंतजाम के लापरवाही पूर्वक रखा होना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 8 घेरेलू गैस सिलेण्डर,1 बडा कर्मशियल सिलेण्डर, 1 छोट सिलेण्डर , रिफिलिंग मोटर, 2 रेग्यूलटर इलैट्रानिक मशीन जप्त करते हुये धारा 287 बी.एन.एस. एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे, आरक्षक रंजीत यादव, अवेधेश मनीष प्रदीप, की सराहनीय भूमिका रही।



