Madhya Pradesh

जबलपुर के गुरन्दी बाजार में भीषण अग्निकांड, कबाड़ दुकानों में तबाही

जबलपुर के गुरन्दी बाजार में भीषण अग्निकांड, कबाड़ दुकानों में तबाही

​जबलपुर। संस्कारधानी के हृदय स्थल बेलबाग थाना अंतर्गत गुरन्दी बाजार में रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की 3 से 4 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि रविवार का दिन था, इसलिए बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे आग लगते ही भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। काले धुएं के गुबार और उठती लपटों ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुँची। फायर कर्मी राजेश जैन ने बताया कि आग की तीव्रता को देखते हुए एक के बाद एक कुल 6 से 7 दमकल वाहनों को तैनात किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और इसे रिहायशी इलाके में फैलने से रोका। हालांकि, इस अग्निकांड में लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button