Madhya Pradesh

जबलपुर: आरोपियों पर 307 की एफआईआर दर्ज कराने वकीलों ने घेरा थाना,पार्किंग के विवाद पर वकील के रिश्तेदार पर रॉड और लाठी ठंडो से हमला,

आरोपियों पर 307 की एफआईआर दर्ज कराने वकीलों ने घेरा थाना,पार्किंग के विवाद पर वकील के रिश्तेदार पर रॉड और लाठी ठंडो से हमला,

जबलपुर/- होटल के सामने गाड़ी पार्क करने के झगड़े ने इतना तूल पकड़ की गढ़ा थाना क्षेत्र के बड़कुल मिष्ठान के मालिक के बेटे रचित बड़कुल ने अपने साथी राजा तिवारी और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया।

दरअसल शाम के वक्त राजेश मिश्रा नाम का शख्स अपने बेटे के साथ बड़कुल मिष्ठान भंडार के पास अग्रवाल किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुके थे और इस बीच उन्होंने अपनी गाड़ी बडकुल मिष्ठान भंडार के सामने लगा दी थी इसी बात से नाराज होकर बड़कुल मिष्ठान भंडार के मालिक के बेटे रचित बड़कुल ने अपने एक अन्य साथी राजा तिवारी और होटल के कर्मचारियों के साथ मिलकर राजेश मिश्रा से विवाद करने लगा और कुछ ही देर में तीनों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोलना शुरू कर दिया।

इस हमले में राजेश मिश्रा,धनंजय मिश्रा, प्रतीक पांडे, प्रियव्रत मिश्रा, को गहरी चोटें पहुंची हैं। पार्किंग के विवाद पर हमले की खबर पाकर राजेश मिश्रा के युवा अधिवक्ता नेता रवि सिन्हा,शैलेंद्र यादव,अनमोल ऋषि, और रिश्तेदार अपने साथियों के साथ गढ़ा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। वकील के समर्थन में अन्य अधिवक्ता भी थाने पहुंचे इसके बाद उन्होंने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन भी किया।

पुलिस से लंबी चर्चा के बाद हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बड़कुल मिष्ठान भंडार के मालिक के बेटे रचित बड़कुल उसके साथी राजा तिवारी और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,

Related Articles

Back to top button