Madhya Pradesh

जबलपुर में गंजीपुरा की सड़क बनी अखाड़ा, बीच बाजार युवतियों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गंजीपुरा की सड़क बनी अखाड़ा, बीच बाजार युवतियों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जबलपुर के गंजीपुरा इलाके की व्यस्त सड़क उस वक्त अचानक चर्चा का केंद्र बन गई, जब बीच बाजार लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सरेराह लात-घूंसे और चप्पलों की बरसात शुरू हो गई। सड़क पर हुई इस हाई-वोल्टेज फाइट को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पूरा इलाका कुछ देर के लिए अखाड़े में तब्दील हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों की युवतियां आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं। किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे। सड़क के बीचोंबीच हुई इस मारपीट के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली युवतियां एक स्थानीय स्पा सेंटर से जुड़ी हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी व्यक्तिगत विवाद या आपसी कहासुनी को लेकर शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त बाजार और मुख्य सड़कों पर इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। बीच सड़क इस तरह का हंगामा आम नागरिकों के लिए परेशानी और असुरक्षा दोनों पैदा करता है।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस तक शिकायत पहुंचने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।

शहर में दिनदहाड़े हुई इस ‘स्पा फाइट’ ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई करती है या nhi

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button