Madhya Pradesh

जबलपुर: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर लगे दुष्कर्म के आरोप,

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर लगे दुष्कर्म के आरोप,

जबलपुर: महाकौशल के सबसे बड़े मेडिकल अस्पताल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर मंडला की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने गढ़ा थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया ने शादी का झांसा देते हुए कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।

महिला को यह भी पता चला है कि डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर प्रफुल्ल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, दरअसल पीड़ित महिला और डॉक्टर प्रफुल्ल भदोरिया वर्ष 2010 में संपर्क में आए थे जब महिला के पति रोड एक्सीडेंट में घायल हुए थे,

मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और डॉक्टर के बीच परिचय हुआ, उसके बाद 13 सालों तक दोनों संपर्क में रहे, वर्ष 2023 में डॉक्टर प्रफुल्ल ने महिला से शादी करने का वादा किया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद महिला के साथ डॉक्टर्स कॉलोनी में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। चर्चा यह भी है कि शिकायत करने वाली महिला ने डॉक्टर से पैसों की मांग की थी और जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवा दी।

बहरहाल डॉक्टर पर लगे आरोप बेहद गंभीर है पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है, फिलहाल डॉक्टर मध्य प्रदेश के बाहर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही पुलिस उनसे भी संपर्क करेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button