Madhya Pradesh

जबलपुर की EOW ने रंगे हाथों पकड़ा सरपंच, गरीब की झोपड़ी की मरम्मत के लिए मांगी थी घूस

EOW ने रंगे हाथों पकड़ा सरपंच, गरीब की झोपड़ी की मरम्मत के लिए मांगी थी घूस

सिवनी जिले की पलारी पंचायत के सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दीं। एक गरीब ग्रामीण जब अपनी जर्जर झोपड़ी की मरम्मत करा रहा था, तो सरपंच ने काम रोकने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की मांग की। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा है।

सिवनी: भ्रष्टाचार जब मानवीय संवेदनाओं को निगलने लगे, तो अंजाम सलाखों के पीछे होता है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को सिवनी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि यह रिश्वत किसी बड़े ठेके के लिए नहीं, बल्कि एक गरीब की झोपड़ी की मरम्मत न रोकने के एवज में मांगी गई थी।

बस स्टैंड पर बिछाया गया जाल
परेशान होकर शिवचरण ने जबलपुर ईओडब्ल्यू में गुहार लगाई। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया और सोमवार को ट्रैप दल का गठन किया। योजना के मुताबिक, सरपंच ने रिश्वत की रकम लेने के लिए पीड़ित को सिवनी बस स्टैंड पर बुलाया था। जैसे ही सरपंच ने नोटों की गड्डी हाथ में ली, सादे कपड़ों में तैनात ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button