Madhya Pradesh

रास्ता रोककर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

शहपुरा में सड़क पर तांडव, हार्वेस्टर चालक पर जानलेवा हमला”

जबलपुर शहपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी कलारी मंडी गेट के पास उस समय दहशत फैल गई जब एक हार्वेस्टर चालक पर कुछ लोगों ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पहले रास्ता रोका गया, फिर गाली-गलौज हुई और इसके बाद लोहे की रॉड व लाठियों से बेरहमी से हमला किया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

वीओ घायल अंकित साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खितौला ने बताया कि वह सिहोरा से हार्वेस्टर लेकर ग्राम उदयपुरा में मंूग कटाई के लिए जा रहे थे। उनके साथ ड्राइवर सुब्बा सिंह भी मौजूद था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे शहपुरा के पुरानी कलारी मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी 3–4 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।

वीओ पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने हार्वेस्टर को साइड में लगाने की बात कहते हुए पहले गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसकी कॉलर पकड़कर उसे नीचे खींच लिया और धमकी दी। इसके बाद रूद्र प्रताप सिंह उर्फ रूद्री ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीओ इसी दौरान हरछट सिंह ने लाठी से उसकी दाहिनी जांघ पर हमला किया, जबकि साहिल उर्फ भटा और अन्य साथियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मौके पर मौजूद ड्राइवर सुब्बा सिंह और खेमराज साहू ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डायल 112 से सीएचसी शहपुरा भेजा गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

एंकर पुलिस ने मामले में धारा 296(बी), 115(2), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button