Madhya Pradesh

जबलपुर बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग और युवक की दर्दनाक मौत! अज्ञात वाहन की टक्कर ने उजाड़ दिए दो परिवार

जबलपुर। बाजार की खरीदारी कर दोनों बाइक सवार अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुआ एक दर्दनाक हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। चरगवां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बुजुर्ग और युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान श्यामलाल मेहरा (80 वर्ष) और सचिन यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम गुररहा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाजार से खरीदारी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

एक तरफ 80 वर्षीय बुजुर्ग का परिवार सदमे में है, तो दूसरी तरफ 25 वर्षीय युवक की असमय मौत ने परिजनों को गहरे दुख में डाल दिया है। बाजार से घर लौटते वक्त हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles