Madhya Pradesh

जबलपुर के फ्लाईओवर के ऊपर दिखी बड़ी दरार, लोगों ने शेयर कीं तस्वीरें व वीडियो, PWD विभाग ने कराया चार पर मामला दर्ज

फ्लाईओवर के ऊपर दिखी बड़ी दरार, लोगों ने शेयर कीं तस्वीरें व वीडियो, PWD विभाग ने कराया चार पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं और यह लगातार सुर्खियों में बना रहता है। इस बार फ्लाई ओवर के दमोह नाका चौक वाले हिस्से में दरार होने की खबर सामने आई। मध्य भारत मोर्चा नामक संगठन के सदस्य सौरभ यादव ने दो दिन पहले फ्लाई ओवर के दमोहनाका चौक पर खड़े होकर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने फ्लाईओवर के जॉइंट को दरार बताते हुए शासन प्रशासन से इसकी जांच करने की मांग की,

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन और PWD विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। इसके बाद तत्काल फ्लाई ओवर की जांच करवाई गई, लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह दो हिस्सों को जोड़ने के दौरान दिखने वाला जॉइंट है जिसे दरार बताकर अफवाह फैलाई गई। इसके बाद PWD विभाग ने इस मामले में सौरभ यादव और उसके अन्य तीन साथियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

हालांकि सौरभ यादव ने अपनी इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी लेकिन बिना तथ्यों के आधार पर इस तरह की अफवाह फैलाने के अपराध में प्रशासन सौरव यादव और उसके दोस्तों पर कार्यवाही करने के मूड में नजर आ रहा है। कोतवाली थाना पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है जिसके बाद कार्यवाही पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button