जबलपुर के बेखौफ बदमाश क्षेत्र में चला रहा था गुंडाराज, रांझी थाना प्रभारी ने निकाली हैकड़ी, बदमाश बोले अपराध करना पाप है पुलिस तुम्हारी पाप
बेखौफ बदमाश क्षेत्र में चला रहा था गुंडाराज, रांझी थाना प्रभारी ने निकाली हैकड़ी, बदमाश बोले अपराध करना पाप है पुलिस तुम्हारी पाप

जबलपुर की रांझी पुलिस ने गोकलपुर की पहाड़ी से घेराबंदी करते हुए दो बेखौफ बदमाशों को गिरफ्तार किया है यह बदमाश हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली और क्षेत्र में गुंडाराज चल रहे थे, क्षेत्र को दो बदमाश ना सिर्फ घर में घुसकर मारपीट करते थे, बल्कि चाकू की नोक पर वसूली करते थे, जिनके नाम सौरभ यादव और प्रवीण रजक है, जिले पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दोनों का क्षेत्र में इस कदर आतंक हो गया था, कि लोग भय के चलते ना ही इनके खिलाफ शिकायत करते थे, और ना ही इनके अपराध की जानकारी दे रहे थे।
रांझी थाना पुलिस ने आज दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद उसी क्षेत्र में ले गए, जहां पर कि ये लोग बदमाशी किया करते थे, और हथियारों की दम पर वसूली करते थे। दोनों अपराधी पुराने शोभापुर स्थित संदीप सिंह के घर में घुसकर जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं उनसे पैसों की डिमांड की और फिर वहां से फरार हो गए। देर रात को पीडित थाने पहुंचा, और दोनों अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़ित की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने अवैध वसूली,मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सौरभ और प्रवीण पहाड़ी पर छिपे हुए है, जिन्हें कि घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद गोकलपुर पहाड़ी से घेरकर दोनों को गिरफ्तार किया। अपराधी इतने शातिर थे कि पहाड़ी के उबड़ -खबाड़ रास्ते में कई किलोमीटर तक पुलिस ने इनका पीछा किया, तब जाकर गिरफ्तार हुए।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सौरभ यादव के खिलाफ रांझी क्षेत्र में मारपीट,हत्या के प्रयास जैसे गंभीर 8 अपराध दर्ज है, जबकि प्रवीण रजक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज है। दोनों ही क्षेत्र में अपना आतंक जमाने के लिए ना सिर्फ मारपीट और अवैध वसूली किया करते थे, बल्कि घर में भी घुस जाते थे।
रांझी थाना पुलिस दोनों अपराधियों को उसी पुराने शोभापुर स्थान पर लेकर पहुंची, जहां पर कि ये बदमाशी और अवैध वसूली किया करते थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



