Madhya Pradesh

जबलपुर: गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य का कलेक्टर ने देर रात किया निरीक्षण.

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य का कलेक्टर ने देर रात किया निरीक्षण.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कल शनिवार की देर रात नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में पहुँचकर जायजा लिया।

मतदाताओं से प्राप्त भरे हुये गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने रात लगभग एक बजे तक नगर निगम निगम के दमोह नाका, भानतलैया, बलदेवबाग और निगम मुख्यालय स्थित संभागीय कार्यालय का भ्रमण किया और गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य में आई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटाइजेशन के लिये तैनात कर्मचारियों से भी इस मौके पर संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button