Madhya Pradesh

जबलपुर में दो पक्षों के बीच विवाद एक दूसरे पर किया लाठी डंडों से हमला, लहू लोहान

दो पक्षों के बीच विवाद एक दूसरे पर किया लाठी डंडों से हमला, लहू लोहान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली सी बात पर विवाद हो गया जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर एक दूसरे को लहू लोहान कर दिया घटना में घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया जहां पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जान शुरू कर दि है, गाली देने की बात पर दोनों पक्ष में हुई लाठी डंडे से मारपीट के मामले में दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं

घायल के परिजन पहुंचे थाने
थाना पाटन में ममता खंगार उम्र 20 वर्ष निवासी नाका न. 2 के पास चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह स्नातक की पढाई कर रही है। बही मोहल्ले का दीपेश राठौर शराब पीकर उसके घर के समाने आकर हंगामा कर रहा था। जिससे उसके भाई विकास का विवाद हो गया था। इसी बात पर उसके पिता भूरे लाल खंगार हनुमान मंदिर के पास किराना दुकान को बंद कर घर वापस आ रहे थे। घर के पास रास्ते में दीपेश राठौर, राजू राठौर एंव अभिषेक राठौर मिले जो पिताजी को जातिगत रूप से अपमानित करते हुये गालीगलौज करने लगे पिता ने गालीगलौज करने से मना किया तो दीपेश ने डण्डे से हमला कर उसके पिता के सिर और कंधे में चोट पहुंचा दी, उसने और उसकी मॉ सुनीता बाई ने बीच बचाव किया तो राजू राठौर, अभिषेक राठौर ने मारपीट कर दोनो चोटे पहुंचा दी जहा सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

दूसरे पक्ष ने भी कराया मामला दर्ज,
राजू राठौर उम्र 46 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 2 दिन पूर्व भूरे लाल खंगार का विवाद उसके लडके दीपेश राठौर से हुआ था बह और उसका बेटा दीपेश हनुमानताल मंदिर के सामने रोड पर खडे थे तभी भूरेलाल खंगार विवाद करते हुये दीपेश के साथ गालीगलौज करने लगा, गाली देने से मना करने पर भूरे लाल और भूरेलाल का भतीजा वीरन खंगार दोना दीपेश के साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर हाथ, कनपटी मे चोट पहुंचा दी उसने बीच बचाव किया तो भूरेलाल ने डण्डे से हमला कर सिर और कमर मे चोट पहुंचा दी। आवाज सुनकर छोटा बेटा अभिषेक आया तो वीरन ने डण्डे से हमला कर अभिषेक के पैर मे चोट पहुंचा दी तथा दोनो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

पाटन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर किया मामला दर्ज,
ममता खंगार की रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) 3(5) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध,3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट तथा राजू राठौर की रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2) 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर दोनों पक्षों के साथ मारपीट का मामला है जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button