Madhya Pradesh

जबलपुर: गोसलपुर में मामूली विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी फरार

गोसलपुर में मामूली विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी फरार

जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप लेते हुए प्राणघातक हमले में बदल गया। केवलारी फाटक के पास हुई इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती चाकूबाजी और हिंसक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घायल शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 18 जून की शाम करीब 3:30 बजे ट्रैक्टर से खेत से घर लौट रहा था। केवलारी फाटक बंद होने के कारण वह वहां खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए अक्षय माना और उसके दो साथी ट्रैक्टर हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

शिशुपाल के मुताबिक, उसने फाटक खुलने के बाद ट्रैक्टर हटाने की बात कही, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि तीनों आरोपियों ने उसे पकड़कर ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अक्षय माना ने चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिशुपाल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि छोटे-छोटे विवादों में चाकू जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल अब आम होता जा रहा है, जो बेहद खतरनाक और चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

गोसलपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सवाल यही है—आखिर कब तक मामूली विवादों में चाकू जैसे हथियार निकलते रहेंगे… और कब तक निर्दोष लोग इसका शिकार होते रहेंगे?

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles