Madhya Pradesh

मदनमहल बना गुंडों का गढ़: हमले के बाद भी बेखौफ आरोपी,

मदनमहल बना गुंडों का गढ़: हमले के बाद भी बेखौफ आरोपी, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल”

संस्कारधानी जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र से एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। स्टेशन रोड स्थित बढ़ई मोहल्ला में “अमृत चाय” दुकान पर हुए हमले ने यह साबित कर दिया है कि इलाके में असामाजिक तत्वों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।

बीती रात करीब 12 बजे, जब दुकान संचालक आयुष गुप्ता अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी 4 से 5 युवक वहां पहुंचे और जबरन पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया आयुष गुप्ता के भाई के साथ बेरहमी से हाथापाई की गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि निक्की चौधरी, किशन चौधरी और उनके साथियों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। भट्टी, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि बाहर खड़ी गाड़ियों को नाली में फेंक दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है, इसके बावजूद पुलिस की सुस्ती सवालों के घेरे में है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद भी पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं है। लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में मदनमहल थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस केवल मामला दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। अगर समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है।

यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि मदनमहल क्षेत्र में गुंडों का हौसला इतना बढ़ चुका है कि वे खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, और पुलिस सिर्फ आश्वासन देने तक सीमित रह जाती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक कार्रवाई करती है, या फिर आम जनता यूं ही डर के साए में जीने को मजबूर रहेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button