Madhya Pradesh

जबलपुर -ट्रेन में सीट में बैठेने को लेकर दो पक्षो में विवाद,जीआरपी ने दोनों पक्षो को लाई थाने

ट्रेन में सीट में बैठेने को लेकर दो पक्षो में विवाद,जीआरपी ने दोनों पक्षो को लाई थाने

जबलपुर – मुंबई से बनारस जा रही ट्रेन में इटारसी के पास रिज़र्वेशन सीट में बैठने को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।जहा विवाद की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने दोनों पक्षो को जबलपुर रेलवे स्टेशन में उतारते हुए जीआरपी थाना ले आई जहा दोनो पक्षो ने शिकायत दर्ज करवाई है।

अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महिला आशा यादव ने बताया की वह अपने बेटे के साथ ट्रेन में बनारस जा रही थी।बेटे और उनकी सीट आमने सामने थी।वही मारपीट करने वाले लड़के की सीट ऊपर थी।उनके अन्य दो साथी आकर उनकी सीट पर बैठ गए।वही काफी देर बाद जब सीट से उठने के लिए उन्हें उनके बेटे शैलेश यादव ने कहा तो तीनों ने सीट से उठने से मना करते हुए अभद्रता करना शुरू कर दी ।जब इसका विरोध शैलेश और उनकी मां ने किया तो तीनों युवकों के द्वारा मां बेटे से मारपीट की जाने लगी।जिसपर अन्य यात्रियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया।वही जीआरपी को विवाद की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने दोनों पक्षो को जबलपुर स्टेषन में उतारते हुए जीआरपी थाना ले गई है।वही महिला का कहना है की उसके पति गांव में शांत हो गए है उन्हें जाना बहुत जरूरी था उसके बावजूद उन्हें ट्रेन से उतार दिया गया। वही दोनो पक्षो की शिकायत पर जीआरपी थाना पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए जांच शुरू कर दी है ।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles