Madhya Pradesh

जबलपुर: ट्रेस गिरने एक बड़ा हादसा होने से टला एक युवक घायल

ट्रेस गिरने एक बड़ा हादसा होने से टला एक युवक घायल

जबलपुर में आज दोपहर गोराबाजार में एक बड़ा हादसा होते होते बचा । जँहा एक बाइक सवार व्यक्ति पर टेंट वालों द्वारा लगाया गया भारी-भरकम लोहे का ट्रेस अचानक गिर पड़ा ,इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेजाया गया । वंही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घायल व्यक्ति की पहचान जुगराज पटेल भीटा निवासी के रूप में हुई है। वह अपने घर से सदर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गोराबाजार चौक स्थित पीके कम्युनिकेशन के पास पहुंचा, ट्रेस अचानक उसके ऊपर गिर गया। जिसके बाद उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और सड़क पर काफी मात्रा में खून फैल गया ,जिसके बाद तुरंत ही उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button