Madhya Pradesh

जबलपुर : दिनदहाड़े छात्र की बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, चाकू से लैस होकर बदमाशों ने घेरकर छात्र को उतारा मौत के घाट

जबलपुर : दिनदहाड़े छात्र की बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, चाकू से लैस होकर बदमाशों ने घेरकर छात्र को उतारा मौत के घाट

जबलपुर मे तीन दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए बदमाशों ने घेर कर एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर के पंजाब बैंक कॉलोनी इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले पंजाब बैंक कॉलोनी में रहने वाले अंशु उर्फ रूद्र भार्गव नाम के युवक का पड़ोस में रहने वाले एक शख़्स से विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट पर हुई थी,

इस घटना के बाद दोनों परिवारों में समझौता भी हो गया था लेकिन शुक्रवार की शाम 4 बजे के लगभग 4 से 5 युवकों ने रुद्र उर्फ अंशु भार्गव को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, इस हमले में अंशु के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज न होने की सूरत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक रुद्र उर्फ अंशु भार्गव प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर रहा था।

मृतक के परिजनों के मुताबिक इस हमले को इलाके में ही रहने वाले हर्ष दुबे, दीपक मिश्रा, आर्यन दुबे और शिवम कोरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है, फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुनील सेन जबलपुर,7974423030

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button