Madhya Pradesh

जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर और ऑपरेटर 7 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर और ऑपरेटर 7 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, उखरी रोड कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर वरुण कुमार दरबे और कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कोरी को सात हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

एसपी अंजूलता पटले ने बताया कि आवेदक गौरीशंकर यादव (45), निवासी नर्मदा नगर, गोहलपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी सुमित्रा यादव के नाम नए मकान में बिजली कनेक्शन लगवाना चाहते हैं। आवेदन और भुगतान पूरा करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कनेक्शन देने के लिए आठ हजार की रिश्वत मांग की थी।

शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर द्वारा सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। निरीक्षक उमा कुशवाह के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने आज योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कोरी को आवेदक से ₹7000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा, जबकि जूनियर इंजीनियर वरुण दरबे को सह-अभियुक्त बनाया गया है। मौके से रिश्वत की राशि जब्त कर दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह रहे उपस्थित-
ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले सहित लोकायुक्त की विशेष टीम शामिल रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button