Madhya Pradesh

जबलपुर: नाले में मिली हिस्ट्रीशीटर की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस,

जबलपुर: नाले में मिली हिस्ट्रीशीटर की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप नाले में सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बाबा टोला निवासी सूरज चौधरी के रूप में हुई है, जिसका नाम पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के तौर पर दर्ज है। घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद सूरज चौधरी के तौर पर उसकी पहचान हुई।

सूरज की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। नाले के पास सूरज का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज मंगलवार रात को क्षेत्र में होने वाले कन्या भोज और भंडारे के लिए लोगों से बात करने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने सूरज की मौत पर गहरा संदेह जताया है। उनका स्पष्ट आरोप है कि सूरज की सामान्य मौत नहीं हुई है, बल्कि किसी विवाद या रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। बाद में शव को नाले में फेंक दिया गया है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की मदार टेकरी के पास नाले में मिले व्यक्ति की पहचान हनुमानताल थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सूरज के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई कि संभवत: शराब के अत्यधिक सेवन के कारण वह नाले में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button