Madhya Pradesh

क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,  गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, गांजा 10 लाख गांजा जब्त

क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,  गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, गांजा 10 लाख गांजा जब्त

मध्य प्रदेश की जबलपुर में क्राइम ब्रांच और खितौला थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 20 किलो गांजा 10 लख रुपए का जप्त किया गया है जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पान उमरिया रोड से एक नीले रंग के डीजल पेट्रोल टेंकर में 2-3 लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर शहडोल तरफ से जबलपुर की ओर जाने के लिये आ रहे हैें यदि तत्काल घेराबंदी कर नहीं पकड़ा गया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर भागने में सफल हो सकते हैं,
सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये अनुसार पान उमरिया रोड बिजली आफिस के सामने दबिश देते हुये नाकाबंदी कर संदिग्ध टेंकर के आने का इंतजार किया कुछ समय बाद नीले रंग का टेंकर पान उमरिया रोड तरफ से आते दिखा जिसे रोककर ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 के चालक ने अपना नाम देवराज यादव पिता रामाधार यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा थाना चुरहटा जिला रीवा  तथा टेंकर के केबिन में बैठे दोनों आरोपियों ने अपने नाम महेन्द्र कुमार पटेल पिता रामरहीश पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिमरा थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल, बिनोद कुमार पिता गंगा प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना बताया जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर टेंकर के केबन में बैठे महेन्द्र कुमार पटैल के पास बोरी में में 13 पैकेट में  गांजा  एवं बिनोद  कुमार यादव  के कब्जे में रखे हरे रंग के चैन  वाले बैग में 7 पैकेट में गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 10 लाख हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी महेन्द्र पटेल एवं बिनोद कुमार यादव के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम गांजा, 1 ओप्पो कम्पनी का मोबाइल नगदी 700 रूपये एवं आरोपी देवराज से रियलमी कम्पनी का मोबाइल तथा टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक राम बरण मिश्रा आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक शिवसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button