Madhya Pradesh

जबलपुर – “भजिया” ने कराया बवाल, देर रात कमानिया गेट में जमकर हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठियां, कई लोग हिरासत

भजिया" ने कराया बवाल, देर रात कमानिया गेट में जमकर हंगामा, पुलिस ने चलाई लाठियां, कई लोग हिरासत

जबलपुर के कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल हो गया। जबलपुर के मशहूर बड़कुल स्वीट्स में भजिया खाने गए एक अन्य व्यापारी की काउंटर बैठे मैनेजर से कहा सुनी हो गई। दरअसल ग्राहक राजकुमार जैन ने भजिया गरम न होने की बात कहीं थी, इसके बाद दुकान पर बैठे कर्मचारी ने इस पर बहस करना शुरू कर दिया, देखते ही देखते दोनों ही पक्षों में विवाद ने इतना तूल पकड़ की बड़कुल स्वीट्स के कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को बुलवाकर ग्राहक की पिटाई करवा दी। आरोप है कि इस दौरान जैन समाज को लेकर अपशब्द भी कहे गए। जैन समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कुछ ही देर में सैकड़ो की तादाद में समाज के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट करने वाले आरोपियों को उनके हवाले करने की जिद करते रहे। बड़कुल स्वीटस के बाहर सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों से बचने के लिए मारपीट करने वाले युवकों ने उसी होटल में ही छिपकर अपनी जान बचाई। दो पक्षों के बीच विवाद की खबर पाकर कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। बढ़ते तनाव को देखते हुए जैन समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियों का सहारा लिया और लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस और जैन समाज के बीच काफी देर तक तनाव के हालात बने रहे। लाठियों से लैस पुलिसकर्मी कमानिया गेट से लेकर खोवा मंडी और फुहारा तक लाठीचार्ज करती रही। कहा जा रहा है कि जैन समाज पर लाठी चार्ज में कई लोगों को छोटे पहुंची है जिनमें से पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जबलपुर का कमानिया गेट और बड़ा फुहारा का इलाका बेहद संवेदनशील है और इस इलाके में हजारों की तादाद में जैन समाज के परिवार निवास करते हैं। इसके पहले भी इस इलाके में जैन समाज और अन्य समुदायों के बीच हिंसक मारपीट और गुटीय संघर्ष जैसे हालात बन चुके हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles