Madhya Pradesh

जबलपुर में अपराधियों का आतंक: कार रोककर पिस्टल से हमला, दीवार विवाद में चली चाकू

अपराधियों का आतंक: कार रोककर पिस्टल से हमला, दीवार विवाद में चली चाकू

जबलपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक खुलेआम हिंसक वारदातें सामने आ रही हैं। शहर के अधारताल और हनुमानताल थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग प्राणघातक हमलों ने लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहली घटना अधारताल थाना क्षेत्र की है। पटेल नगर वेलकम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय निखिल रजक ने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी वेलकम कॉलोनी ट्रांसफार्मर के पास विवेक पांडे उर्फ चूहा पांडे ने अपनी कार उसकी बाइक के सामने अड़ा दी। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर पिस्टल निकाल ली। इसके बाद पिस्टल की बट से निखिल के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

दूसरी घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरकारी कुआं क्षेत्र निवासी राजेंद्र लोधी ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पीछे से ई-रिक्शा में कूलर ले जाते समय बाउंड्री वॉल गिर गई थी। जब उन्होंने और उनके बेटे साहिल लोधी ने इसका विरोध किया तो साहिल रजक, सागर रजक और राजेश रजक विवाद पर उतारू हो गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान साहिल रजक ने चाकू निकालकर साहिल लोधी की पीठ पर हमला कर दिया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button