जबलपुर में अवैध तरीके से पैसों की मांग, तीन थाना क्षेत्र में मारपीट सहित चाकू बाजी की घटना
अवैध तरीके से पैसों की मांग, तीन थाना क्षेत्र में मारपीट सहित चाकू बाजी की घटना

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध रूप से पैसे मांगने की बात पर तीन थाना क्षेत्र में चाकू बाजी और मारपीट का मामला सामने आया है यहां घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है घटना घायल हुए लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,
थाना मदनमहल में शक्ति सोनकर उम्र 41 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मदनमहल रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 4 के बाहर वाहन स्टेण्ड चलाता है वह स्टेण्ड में बैठा तभी शुभम ठाकुर एवं साहिल ठाकुर अपने 2 साथियों के साथ स्टेण्ड आकर उससे जबरदस्ती एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो सभी उसके साथ गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर शुभम ने लोहे के पंच से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी एवं अन्य लोगों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना माढ़ोताल में सौरभ बेन उम्र 20 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर चुंगी नाका गली नम्बर 3 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल का ठेला चुंगीनाका में लगाता है अपने मामा धर्मेन्द्र बेन के साथ उनकी आटो में बैठकर माता के साथ सवारी छोड़ने बेनीखेड़ा गये थे बेनीखेड़ा से लौटते समय उसके मामा अपनी आटो देव डेयरी के सामने रोककर सवारी देख रहे थे उसी समय आदित्य कोल आकर बिना कारण उसके मामा के साथ गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो आदित्य कोल ने किसी चीज से हमलाकर उसके वायें तरफ कान के ऊपर चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना बरेला में ब्रजेश बैगा उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने घर के सामने बैठ कर धूप ताप रहा था तभी आशिक पटेल एवं द्दुआ बैगा आकर उससे उधार रूपये मांगने लगे, उसने उधार देने से मना किया इसी बात पर द्दुआ बैगा ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिये और दोनों गाली गलौज करने लगे आशिक पटेल जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलोज करते हुये लाठी से हमलाकर सिर में पहुॅचा दी द्दुआ ने पीछे से पैर से मारा जिससे वह गिर गया, दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



