Madhya Pradesh

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, देशी शराब एवं ईनोवा कार जप्त

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, देशी शराब एवं ईनोवा कार जप्त

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, देशी शराब एवं ईनोवा कार जप्त

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाली एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने शराब जप्त करने की कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन अंतर्गत चौकी नुनसर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1008 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि चौकी नुनसर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर कलर की इनोवा कार एम पी 21 बी ए 0328 में तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब जबलपुर तरफ से लोड कर पाटन तरफ लाई जा रही है, सूचना पर तत्काल बेनीखेडा तिराहा पर दबिश दी जहॉ एक सिल्वर रंग की इनोवा कार एम पी 21 बी ए 0328 जबलपुर तरफ से काफी तेजी से आ रही थी पुलिस द्वारा लगी बेरीकेडिंग को देखकर चालक इनोवा कार को बेनीखेडा- आरछा रोड तरफ अंदर ले जाकर तेजी से भागने लगा जिसका पीछा करते हुये ग्राम आरछा में पुलिया के पास आरछा-बेनीखेडा रोड पर घेराबंदी का कार को रूकवाया, कार से दो व्यक्ति उतरकर भागने में सफल हो गये एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूंछने पर अपना नाम ब्रजेन्द्र शकवार उम्र 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास विवेक कालोनी, कंजचनपुर आधारताल बताया। कार से उतरकर भागने वालों के नाम पता पूछने पर एक का नाम गौरव चौहान होना बताते हुये दूसरे व्यक्ति का नाम पता नहीं होना बताया।

कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की एवं पैरदान के पास खाकी रंग के 21 कार्टून में 1 हजार 8 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 800 रूपये की रखी मिली जिसे परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा एम पी 21 बी ए 0328 सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये इनोवा चालक को गिरफ्तार कर शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के परिवहन मे लिप्त आरोपी इनोवा चालक को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी, आरक्षक राघवेन्द्र, आरक्षक राजा गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button