Madhya Pradesh

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार, 25 पेटी देशी शराब के साथ 2 मोबाईल जप्त

अवैध शराब के कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार, 25 पेटी देशी शराब के साथ 2 मोबाईल जप्त

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अधारताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपी शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने एक घर की छत पर अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में देसी शराब रखी हुई थी जहां मुखबीर की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी शराब तस्कर काफी लंबे समय से शराब बेचने का काम कर रहे हैं जहां मुखबीर की सूचना पर अधारताल थाना पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 1250 पाव  देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
अधारताल सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी चौक कटरा अधारताल में विवेक कोरी के मकान की छत में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुयी हैं, सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई गांधी चौक कटरा निवासी  विवेक कोरी के मकान की छत पर नारायण जायसवाल एवं विवेक कोरी मिले, गौरव जायसवाल छत से गेट के सहारे कूंदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया, मौके पर 25 पेटी  में कुल 1250 पाव देशी शराब के रखी मिली आरोपी नारायण जायसवाल से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसने एवं उसके बेटे गौरव जायसवाल ने उक्त शराब बेचने के लिये रखे हैं। विवेक कोरी ने पूछताछ पर गौरव जायसवाल एवं नारायण जायसवाल द्वारा शराब को लाकर बेचने के लिये रखना तथा शराब बेचने के बाद जो भी लाभ अर्जित होता है उसमें से उसे पैसा देने के लिये बोले थे इसी कारण वह अपने मकान की छत पर शराब रखवाया है बताया,।
आरोपी नारायण जायवाल उम्र 62 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास कटरा अधारताल के कब्जे से 25 पेटी में कुल 1250 पाव देशी शराब तथा सेमसंग कम्पनी का मोबाइल और आरोपी विवेक कोरी पिता लक्ष्मीप्रसाद कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी गांधी चौक कटरा के कब्जे से वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक अजीत पटेल, आरक्षक महेश कहार अजय दीक्षित, कुलदीप साहू, विपिन यादव की सराहनीय भूमिका रही

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button