Madhya Pradesh

जबलपुर में एक प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों में मुठभेड़, साथ में आए एक युवक की दर्दनाक मौत,तीन गिरफ्तार, तीन फरार

जबलपुर में एक प्रेमिका के लिए दो प्रेमियों में मुठभेड़, साथ में आए एक युवक की दर्दनाक मौत,तीन गिरफ्तार, तीन फरार

एक प्रेमिका को लेकर दो आशिकों के बीच शुरू हुआ विवाद जबलपुर में खूनी झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि युवती पहले एक युवक के साथ रिश्ते में थी, तभी वह जेल चला गया इसी दौरान उसने दूसरे युवक से बात करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद जेल से छूटकर आया तो उसने प्रेमिका से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने उससे दूरियां बनाने शुरू कर दी। इसी बात को लेकर पहला प्रेमी लगातार फोन कर कर रहा था लेकिन युवती उससे बात करना नहीं चाह रही थी। तभी बार-बार फोन करने पर यह बात प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी से बता दी इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है
दरअसल गढ़ा थाना क्षेत्र में 27 मार्च की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे दशमेश द्वार से शुभम अस्पताल के बीच हुई, जहां तीन नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट की गई। इस हिंसक झड़प में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मृतक की पहचान घमापुर निवासी 16 वर्षीय ऋषव ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना में घायल दूसरे नाबालिग ऋतिक जोगेल (15 वर्ष) के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ऋतिक के मुताबिक, आरोपियों ने एक राय होकर हमला किया था। पुलिस ने इस आधार पर तीन नामजद आरोपियों यशराज उर्फ़ सोनू पिता स्व प्रदीप पटेल उम्र 21 साल निवासी बेदीनगर थाना गढा, अंशराज यरफ अंशु पिता स्व लखनसिंग ठाकुर उम्र 20 साल निवासी केवट मोहल्ला आनन्द कुंज थाना गढा, अमन पिता योगेश चन्द्र कटारिया उम्र 20 साल निवासी लालमाटी थाना घमापुर सहित तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। अब तक की कार्रवाई में तीन आरोपी यशराज पटेल, युवराज उर्फ युवी स्मिथ और अंशराज उर्फ अंशु धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में इस पूरे घटनाक्रम के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी घमापुर निवासी कृष्णा उर्फ क्रिश मिश्रा नामक युवक और पहले प्रेमी आरोपी यशराज पटेल के बीच एक लड़की को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन कृष्णा अपने साथियों के साथ मदन महल क्षेत्र में पहुंचा था। जहां क्रिश पहले ही रुक गया और उसने मृतक ऋषव और घायल रितिक को एक अन्य युवक को यशराज पटेल देखने के लिए भेज दिया। जैसे ही मृतक ने घायल ने दो तीन राउंड लगाए तभी यशराज ने उन्हें रोक लिया मारपीट शुरू कर दी, इसी दौरान यशराज पटेल, युवराज उर्फ युवी स्मिथ और अंशराज उर्फ अंशु धुर्वे सहित तीन अन्य अज्ञात साथियों के हमला कर दिया।
इस झगड़े में 16 वर्षीय ऋषभ राजपूत की जान चली गई, जो इस पूरे मामले का सबसे दुखद पहलू है। पुलिस का कहना है कि संबंधित लड़की से अभी पूछताछ की जानी बाकी है, जिससे घटना के पूरे कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 351 और 323, 325 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, मामले में एससी, एसटी एक्ट के प्रावधान भी जोड़े गए हैं। कुल छह आरोपियों को इस प्रकरण में शामिल किया गया है, जिसमे से आरोपी यशराज उर्फ़ सोनू पिता स्व प्रदीप पटेल उम्र 21 साल निवासी बेदीनगर थाना गढा, अंशराज यरफ अंशु पिता स्व लखनसिंग ठाकुर उम्र 20 साल निवासी केवट मोहल्ला आनन्द कुंज थाना गढा, अमन पिता योगेश चन्द्र कटारिया उम्र 20 साल निवासी लालमाटी थाना घमापुर गिरफ्तार किया गया है, बही फरार आरोपी, रोहन ठाकुर,निखिल पटेल,युवराज उर्फ युवी स्मिथ तलाश की जा रही है
थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button