Madhya Pradesh

जबलपुर में स्कूली छात्रों की शर्मनाक करतूत, मारपीट के बाद पैर पड़वाते बनवाया वीडियो

स्कूली छात्रों की शर्मनाक करतूत, मारपीट के बाद पैर पड़वाते बनवाया वीडियो

 

जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में गांव और स्कूल में रुतबा जमाने के लिए गांव के ही कुछ नाबालिग लड़कों ने साथ में पढ़ने वाले दो छात्रों को पहले तो जमकर पीटा, और फिर बाद में पैर पड़वाया हुए का वीडियो भी वायरल कर दिया। शनिवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पीड़ित लड़कों के परिजन उसे लेकर इंद्राना पुलिस चौकी पहुंचे, और गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई।

शुरुआती जांच में पुलिस ने पता किया है कि गांव के ही तीन लड़कों ने अपने साथी जो की शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं, और इसी स्कूल में पढ़ने वाले एक 11वीं के ही छात्र के साथ गाली गलौज कर रहे थे, इस दौरान उसका साथी आ गया, जिसने विरोध किया तो वहां पर मौजूद चार से पांच लड़कों ने दोनों ही छात्रों के साथ पहले तो जमकर मारपीट की और फिर उनसे पर भी पडवाया। यह सभी छात्र हॉकी और बेसबॉल से लैस थे।

पीड़ित छात्र भाई-भाई कहकर अपने आपको बचाने में लगा हुआ था, बार-बार वह आरोपियों से कह रहा था कि उसे ना मारे, लेकिन आरोपी थे कि लगातार उस पर हॉकी और बेसबॉल से प्रहार कर रहे थे। इस दौरान मारपीट का पूरा वीडियो भी बनाया गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे दो वीडियो में से एक वीडियो में जहां छात्र की उसके ही साथ में पढ़ने वाले छात्र पिटाई कर रहे हैं तो वही दूसरे वीडियो में उससे जबरन पैर पड़वाया जा रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को इंद्राना पुलिस चौकी ने गंभीरता से लिया है। ASI संतोष कुमार का कहना है की छात्रा की शिकायत पर अभी तीन छात्रों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है यह सभी लोग गांव के ही रहने वाले हैं, जो कि अभी फरार है, और उनकी तलाश जारी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles