Madhya Pradesh

जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने बड्डा दादा मैदान के पास से मन्या सुर्वे को किया गिरफ्तार

जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने बड्डा दादा मैदान के पास से मन्या सुर्वे को किया गिरफ्तार

काली मां की कसम जैसे बकरे की बलि दी जाती है वैसे रप्पा रप्पा काटूंगा एक एक को… मशहूर फिल्म पुष्पा में जिस तरह से पुष्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता अल्लु अर्जुन ने विरोधियों को धमकी दी थी ठीक उसी तर्ज़ पर जबलपुर के एक कुख्यात बदमाश ने भी अपने दुश्मनों को सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट का चेतावनी है।

सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर धमकी देने के साथ में विरोधियों को सबक सिखाने के लिए कई और चेतावनी भी थी। दरअसल पिछले दिनों सागर बाल्मीक उर्फ मन्या सुर्वे पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला था इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

अस्पताल से बाहर आने के बाद सागर बाल्मीक उर्फ मन्या सुर्वे ने हमले का बदला लेने के लिए अपने विरोधियों के लिए फिल्म पुष्पा की तर्ज पर धमकी का वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया में उसका यह पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गई।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए, इसके बाद बाद पुलिस की टीम ने सागर बाल्मीक उर्फ मन्या सुर्वे को मेडिकल कॉलेज के बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी का दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, हमले सहित करीब एक दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

आरोपी को गिरफ्तार का जब पुलिस इलाके का मुआयना करने ले गई तो गैंगस्टर बनने का फितूर उसके सिर से उतर गया और वह अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है की रट लगाते हुए चलता नजर आया।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button