Madhya Pradesh

जबलपुर में कार में छिपाकर ले जा रहे थे 251 बोतल अंग्रेजी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, दो एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की कार जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर बसा में दबिश,
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही माढ़ोताल पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

कार की तलाशी में शराब की बड़ी खेप,
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रियांश अग्निहोत्री, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ई रांझी के रूप में हुई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 19 कार्टून अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की गई। कुल 251 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस के हाथ लगी।

शराब कहां से आई, पुलिस कर रही जांच,
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले शराब की खेप बिक्री के लिए मंगाई गई थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में अर्जुन केवट का नाम भी पूछताछ के दौरान सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई,
यह कार्रवाई एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर, एएसपी डॉ. आयुष जाखड़ और सीएसपी बी.एस. गौठरिया के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका,
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। माढ़ोताल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles