Madhya Pradesh

जबलपुर में कुख्यात बदमाश ने शादी समारोह में चलाई दनादन गोलियां, गोली लगने से दो युवक घायल

कुख्यात बदमाश ने शादी समारोह में चलाई दनादन गोलियां, गोली लगने से दो युवक घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह में 13302 गेंग के बेखौफ कुख्यात बदमाश ने दो युवकों पर गोलियां चला कर उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया इस घटना के बाद पूरे पूरे क्षेत्र में गोली चलने की घटना से दहशत फैल गई घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं घायल हुए युवकों को इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी,

13302 गैंग का कुख्यात बदमाश ने चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 13302 गैंग का कुख्यात बदमाश लकी पटेल अपने 8 से 10 साथियों के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी परिवार की शादी समारोह में पहुंचा और वहा मौजूद घायल दुर्गेश पांडे उर्फ पांडा और उसका साथी श्रीकांत राय एक के बाद एक दनादन फायरिंग कर दोनों को घायल कर दिया वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घायल हुए दुर्गेश और श्रीकांत को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button