Madhya Pradesh

जबलपुर में गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रूपये का गांजा और 2 मोबाइल जप्त

गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रूपये का गांजा और 2 मोबाइल जप्त

जबलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक लाख रुपए का गांजा बरामद किया है जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के पास एक गांजा बरामद किया है जहा अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा 5 किलोग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 6 के पास 2 व्यक्ति जिनमें एक व्यक्ति की उम्र लगभग 55 वर्ष जो काली बंडी तथा हरा कुर्ता पहने हुये तथा दूसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष जो हरे क्रीम कलर की गोल चैक शर्ट एवं पेंट पहने है अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये है। यदि तुरंत दबिश दी जाये तो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े जायेगें। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बतााये हुलिये के दोनों व्यक्ति रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर मेट्रो स्टेण्ड में खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हौेंने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः रामदयाल कुम्हार पिता होरी लाल उम्र 55 वर्ष निवासी गाड़ाघाट थाना पाटन एवं लल्लन यादव पिता लल्लू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पास इरादत्तगंज थाना घूरपुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश बताये, दोनों को सूचना से अवगत कराते तलाशी लेने पर रामदयाल एक कीपेड मोबाइल रखे एवं अपने पेट में कपड़े के अंदर क्रीम रंग के टेप से पारदर्शी पन्नी बांधे हुये था पारदर्शी पन्नी को चैक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला एवं संदेही रामदयाल के कब्जे में रखे थैले के अंदर क्रीम कलर के टेप से पैक 1 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला तथा संदेही लल्लन यादव तलाशी लेने पर बिलासपुर जंक्शन से आने की टेªन की 2 सवारियों के आने की टिकिट, जियो कम्पनी का कीपेड मोबाइल तथा थैले के अंदर टेप से पैक 2 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही रामदयाल से बरामद गांजा की तौल करने पर 3 किलो ग्राम एवं लल्लन यादव से बरामद गांजा की तौल करने पर 2 किलो ग्राम होना पाया गया। आरोपी रामदयाल कुम्हार एवं लल्लन यादव के कब्जे से कुल 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये तथा 2 कीपेड मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका –
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, प्रधान आरक्षक मनोहर, रामसहाय, आरक्षक प्रदीप गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button