Madhya Pradesh

जबलपुर में चप्पल को लेकर महिला से मारपीट का मामला, शिकायत पर मामला दर्ज,

जबलपुर में चप्पल को लेकर महिला से मारपीट का मामला, शिकायत पर मामला दर्ज,

जबलपुर के चरगवां थाना अतंर्गत ग्राम गंगई में चप्पल पहनकर घर के अंदर आने से मना करने की बात पर एक बदमाश ने एक महिला को जातिगत रुप से अपमानित कर गाली गलौज की और मारपीट कर गाल में चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि ग्राम गंगई निवासी 47 वर्षीय मजदूर गुड्डी बाई भूमिया के घर गत रात लगभग 8 बजे गांव का जित्तू उर्फ जितेंद्र बर्मन चप्पल पहनकर घर में घुस रहा था, जिसे उसने चप्पल पहने हुए घर में घुसने से मना किया तो, इसी बात पर जितेन्द्र बर्मन जातिगत रूप से अपमानित करते हुये गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर किसी वस्तु से उसके गाल पर हमला कर कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button