Madhya Pradesh

जबलपुर में जंगल राज, बदमाशों ने फिर की घर पर बमबाजी,देर रात घर पर चलाए एक के बाद एक कई बम

जबलपुर में जंगल राज, बदमाशों ने फिर की घर पर बमबाजी,देर रात घर पर चलाए एक के बाद एक कई बम

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला इन बदमाशों ने एक के बाद एक बमबाजी की घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए घटना की शिकायत परिवार के लोगों ने थाने में दर्ज कराया जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,

घमापुर थाना अंतर्गत लाल माटी इलाके में एक बार फिर भगवान टेंट हाउस के बाहर बम फोड़ने की वारदात सामने आई है, भगवान टेंट हाउस के संचालक मुकेश थदानी के घर पर एक दिन पहले ही पथराव और बमबाजी हुई थी, जिसमें उनकी छोटी बेटी जैस्मिन घायल हो गई थी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पार्षद जीतू ठाकुर और टेंट हाउस संचालक मुकेश थदानी के बीच किसी संपत्ति को बेचने को लेकर कार हुआ था लेकिन सौदा पूरा नहीं हो पाया और अब जीतू ठाकुर उनकी संपत्ति हथियाने के लिए उनके पीछे पड़ा हुआ है।

दो दिन पहले जीतू ठाकुर ने अपने कुछ साथियों को लेकर मुकेश थदानी के घर पर पथराव और बम चलाए थे जिसमें थदानी परिवार की छोटी बेटी जैस्मिन घायल हो गई थी इस वारदात की शिकायत पुलिस थाने में भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने कल रात फिर से घर के बाहर बम फेंक दिए।

जब यह वारदात हुई उस समय थदानी परिवार अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए विक्टोरिया अस्पताल में मौजूद थे। उनकी बड़ी बेटी ने बम फेंकने वालों की को देख लिया, परिजनों के मुताबिक ऋषभ वर्मा, अभी और समर्थ ठाकुर ने यह बम चलाए हैं। बमबाजी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में जांच तेजी से करने और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles