Madhya Pradesh

जबलपुर में जुआ फड़ में पुलिस को देख मची भगदड़, जुआ के फड़ में छापा, 07 जुआडी गिरफ्तार,

जुआ फड़ में पुलिस को देख मची भगदड़, जुआ के फड़ में छापा, 07 जुआडी गिरफ्तार,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के लार्डगंज थाना क्षेत्र के उजारपुरवा क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सात जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है जहां मौके से पुलिस ने 52 तास के पत्तों के साथ नगदी पैसे जप्त करने की कार्यवाही की है मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 07 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर मोके पर हजार 8 हजार 950 रूपये जप्त किये गये हैं।

थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि  दौरान पेट्रोलिंग विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शौचालय के बाजू से उजारपुरवा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हेें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अतुल चौरसिया निवासी मिलौनीगंज कोतवाली, सलमान खान निवासी सकील आलमारी वाले के पीछे गोहलपुर, ओमकार वर्मा निवासी कृष्णा नगर माढ़ोताल, राहुल महोरे निवासी उजारपुरवा, गजानंद मेहरा निवासी नई बस्ती रांझी, राजेन्द्र सेन, चंद्रका प्रसाद उर्फ मोनू साहू दोनों निवासी उजारपुरवा बाबली के पास लार्डगंज बताये, जुआड़ियों के पास एवं फड़ से 8 हजार 950 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक पंकज सनोडिया, इंद्रजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles