Madhya Pradesh

जबलपुर में जुए के फड़ पर छापा, 09 जुआडी गिरफ्तार, मुखवीर की सूचना पर पुलिस ने की छापामार

जबलपुर में जुए के फड़ पर छापा, 09 जुआडी गिरफ्तार, मुखवीर की सूचना पर पुलिस ने की छापामार

 

जबलपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ फंड में छापामार कार्रवाई करते हुए जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है जुआ फड़ से पुलिस ने जुआ खेलने बाले जुआड़ियों को गिरफ्तार किया बही फड़ से नगदी पैसों के साथ 52 के पत्ते भी बरामद किए हैं पुलिस ने सभी आरोपीओ पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन आयुष गुप्ता तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में कोतवली की टीम द्वारा 09 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी ने बताया कि रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खोबा मंडी जैन मंदिर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी ताश पत्तोें पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः आनंद विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, शानू विश्वकर्मा लखन कोठरा चारों निवासी सूजी मोहल्ला गोहलपुर, संदीप उर्फ परमेश जैन निवासी बड़ा फुहारा लार्डगंज जैन मंदिर के पास कोतवाली, अंकित सिंह राठौर निवासी हितकारिणी स्कूल के पास गोहलपुर, अंकित विश्वकर्मा निवासी सूजीपुरा मिलौनीगंज गोहलपुर, सागर विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा दोनों निवासी सूजी मोहल्ला, गोहलपुर बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के पत्ते तथा 10 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल गौर, प्रधान आरक्षक नंद किशोर मसराम, आरक्षक राहुल चौरसिया, नितेश वानखेड़े की सराहनीय भूमिका रही

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles