Madhya Pradesh

जबलपुर में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में सट्टा खिलाते दो सटोरिये गिरफ्तार

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में सट्टा खिलाते दो सटोरिये गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की रांझी थाना पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के दौरान क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर छापा मार कार्यवाही करते हुए सिंडीकेट बनाकर सट्टा संचालित कर रहे दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 20 हजार 350 रुपये नगदी के साथ एक कार जब्त की गई है। आरोपीय कर में बैठकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है

जबलपुर पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय द्वारा टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा क्रिकेट के सट्टे के अवैध कारोबार मे लिप्त 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर 4 मोबाईल एवं नगद 20 हजार 350 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी राझी उमेश गोल्हानी में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मेमोरी तिराहा सामुदायिक भवन के पास एक डार्क ब्लू रंग की कार क्रमांक एमपी 20 जेड जी 0030 मे दो लड़के मोबाईल में टी 20 वर्ड कप के क्रिकेट मैच का सट्टा मोबाईल पर खिला रहे है मैच का पूरा हिसाब मोबाईल मे रहता है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विश्वसनीय मुखबिर के बताये स्थान सामुदायिक भवन मेमोरी तिराहा के पास रामनागर रांझी में दबिश दी गयी जहॉ एक एक डार्क ब्लू रंग की कार मे बैठकर दो लड़के मोबाईल में टी 20 वर्ड कप के क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाते हुए दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया दोनो ने नाम पता पूछने पर अपने नाम कृष्णा नामदेव पिता निवासी आदर्श मार्केट रांझी थाना रांझी एवं अनमोल पटारिया उर्फ बीसू पिता सुनील पटारिया उम्र 29 साल निवासी इंडियन काफी हाउस के सामने दर्शन तिराहा थाना रांझी बताये ।

दोनो के पास मे रखे मोबाईल को चैक करने पर कृष्णा नामदेव के रेडमी कम्पनी के मोबाईल में आन लाईन सट्टे का आनलाईन CRICKET GURU APP खुला मिला जिसमे श्रीलंका विरूद्ध न्यूजीलैण्ड के मैच का रन एवं भाव दिखाई दे रहे थे तथा क्रिकेट के सटोरियों खिलाडियो की आडियो रिकार्डींग है तथा दुसरे रियलमी 11 प्रो कम्पनी के मोबाईल का भी इसी कार्य में उपयोग करते पाया गया एवं पास से नगदी 350/- रुपये मिले ।

इसी प्रकार अनमोल उर्फ बीसू पटारिया के सेमसंग जेड फोल्ड मोबाईल में थर्ड आई एप्लीकेशन खोलने पर आनलाईन क्रिकेट श्रीलंका विरूद्ध न्यूजीलैण्ड के मैच के मैच का रन एवं भाव दिखाई दे रहे थे तथा दूसरा एक एप्पल 17 प्रो मेक्स मोबाईल का उपयोग अन्य बुकियो से संपर्क हेतु करता मिला इसके अलावा पास से आनलाईन क्रिकेट के सट्टे की लगवाड़ी रकम 20000/-रुपये रखे मिला।

दोनों सटोरियों के कब्जे से 4 मोबाईल नगद 20350 रूपये तथा कार एमपी 20 जेड जी 0030 जप्त करते हुये क्रिकेट के सट्टे के बारे में पूछताछ करने पर बीसू उर्फ अनमोल पठारिया द्वारा बताया गया कि वह क्रिकेट सट्टा के लिये मास्टर आई.डी. bet 4 win दिलीप खत्री एवं संजय खत्री से लेता है और अपने अधिनस्थ एजेंट 1.कृष्णा नामदेव 2. अँकुश शिवहरे 3. विशाल सराफ 4.राहुल ललवानी 5. अंकित सोनकर 6. विवेक गुप्ता को आई.डी. पासवर्ड बांटकर खिलाडियों को क्रिकेट सट्टा खिलाता है तथा मैच के बाद नगद मे लेन देन करते हैं।

इस प्रकार आरोपी, अनमोल पटारिया उर्फ बीसू द्वारा अपने बडे बुकियों दिलीप खत्री एंव संजय खत्री से मास्टर आई.डी.लेकर अपने अधीनस्त अन्य एजेंट 1.कृष्णा नामदेव 2. अँकुश शिवहरे 3. विशाल सराफ 4.राहुल ललवानी 5.अंकित सोनकर 6.विवेक गुप्ता के साथ एक पूरा सिंडीकेट बनाकर क्रिकेट सट्टा खिलाने का काम करते पाये जाने पर उपरोक्त सभी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट ,112 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये आऱोपी अनमोल पटारिया उर्फ बीसू एवं कृष्णा नामदेव को विधिवत गिरफ्तार कर शेष की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका-
क्रिकेट के सट्टे के कारोबार में लिप्त सटोरियों को पकडने में थाना प्रभारी राझी उमेश गोल्हानी, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक आलोक, चेतेन्द्र, मनीष पटेल,अभिषेक मिश्रा,गौरव, मनीष अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button