Madhya Pradesh

जबलपुर में दिनदहाड़े पिता-पुत्री पर चाकू प्राणघातक हमला,घर के बाहर टपरा रखे गाड़ी खड़ी करने का विवाद, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दिनदहाड़े पिता-पुत्री पर चाकू प्राणघातक हमला,घर के बाहर टपरा रखे गाड़ी खड़ी करने का विवाद, आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र मैं एक बार फिर दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना सामने आई है शहर में हो रही चाकू बाजी की घटनाएं रोकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला सरस्वती कॉलोनी में खाली प्लॉट पर घर के बाहर टपरा रखे होने की बात पर पिता-पुत्री पर दिनदहाड़े चाकू से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है, पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने विवाद के बाद पिता और पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में घायल हुए पिता पुत्री को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है

मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह गाड़ी हटाने को लेकर बुजुर्ग खाली प्लॉट पर बात करने गए गया था इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मोहित पटेल नामक युवक मौके पर पहुँचा और बाद विवाद करने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित पटेल ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और बुजुर्ग के पेट में चाकू से वार कर दिया। उनकी पुत्री उन्हें बचाने आई, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि सरस्वती कालोनी निवासी खूबचंद पटेल एवं उनकी बेटी रजनी पटेल को चाकू लगने से घायल होने के कारण मेट्रो अस्पताल में उपचारत् हेतु भर्ती कराये जाने की सूचना पर मेट्रो अस्पताल दमोह नाका पहुंची पुलिस को जयप्रकाश नगर नमन परिसर अधारताल ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है उसका मायका सरस्वती कालोनी कमल बरात घर के पास है मायके में पिता खूबचंद पटेल भाई राजेन्द्र पटेल भाभी जागृति पटेल तथा उनके बच्चे है एक भाई के अलावा दो बहिने है मेरी बडी बहन रोशनी पटेल गोहलपुर में ब्याही और उसकी शादी अधारताल में हुई है।

दोनो बहने अपने पिताजी के घर सरस्वती कालोनी आये हुये थे दोपहार करीब 2 बजे पिता बाल कटाने बाहर गये हुये थे दोपहार करीब 02/30 बजे सरस्वती कालोनी का रहने वाला शंकर पटेल का लडका शुभांशु पटेल उर्फ मोहित मेरे घर के सामने आकर जोर जोर से गालीगलौज करते हुये कहने लगे कि तुम्हारे घर के सामने में टपरा किसका बना है उसको हटा लो उसी समय पिताजी कटिंग कराकर घर के सामने पहुँचे शुभांशु उर्फ मोहित पिताजी को गालियाँ देते हुये कहने लगा तुझे पहले भी समझाया था किन्तु तूने टपरा हटाया नही आज तुझे जान से खत्म कर देता हूँ और चाकू निकालकर पिताजी के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया जिससे पिताजी के सिर में और पेट में गंभीर चोटे आ गई, वह घर की पहली मंजिल से तत्काल नीचे पहुँची और पिताजी को बचाने का प्रयास किया तो शुभांशु ने जान से मारने के उद्देश्य से उसके ऊपर भी चाकू से वार किया जिससे उसे कमर के नीचे पीछे की तरफ चोट आई है उसके बाद शुभांशु उर्फ मोहित वहाँ से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296,109 बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है

सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी के द्वारा दिनदहाड़े चाकू वाली की घटना को अंजाम दिया गया था जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरुद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर कार्रवाई की गई। वही अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button