जबलपुर में दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोदकर हत्या,
जबलपुर में दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोदकर हत्या,

मध्यप्रदेश के बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं और दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला जबलपुर का है जहां दिनदहाड़े घर से बाहर निकली एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का पड़ोसी है और वो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीते 3-4 महीने से महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी,
घटना की जानकारी लगते ही परिजन घायल मुस्कान को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक आरोपी पड़ोसी गोलू यादव बीते करीब 3 महीनों से परेशान कर रहा था। मुस्कान ने गोलू के द्वारा परेशान करने की बात अपने पति आनंद यादव को भी बताई थी और पति आनंद ने भी गोलू का विरोध किया था। पति आनंद यादव के मुताबिक गोलू यादव आदतन अपराधी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोपी युवक की पहचान गोलू यादव के रूप में हुई है और वो वारदात के बाद से फरार है.
मोहल्ले के ही युवक ने दिया वारदात को अंजाम,
छोटी ओमती के पास उड़िया मोहल्ले की रहने वाली मुस्कान यादव की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर पर काम कर रही थी. इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक घर आया और युवती पर चाकू से दनादन वार कर दिया. उसने युवती के गर्दन पर कई वार किए जिस वजह से वो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी.
पुलिस कर रही मामले की जांच,
मामले की जानकारी मिलते ही ओमती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच कर रही है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से युवक ने इतनी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया. कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई पुरानी रंजिश रही होगी तभी उसने इतनी निर्ममता से युवती की हत्या की है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है. परिजन ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.



