जबलपुर में दिनदहाड़े 19 लाख की लूट की वारदात,
दिनदहाड़े 19 लाख की लूट की वारदात, बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में लूट हत्या चोरी डकैती और चाकू वाली की घटनाएं अब रुकने का नाम नहीं ले रही है हत्याओं के बाद अब जबलपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात कब मामला सामने आया है जहां बेखौफ बदमाशों ने 19 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुलेआम चैलेंज किया है जबलपुर में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं
जबलपुर के विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में गल्ला का व्यापार करने वाले सतीश केसरवानी के कर्मचारि के साथ 19 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में गल्ले का व्यापार करने वाले सतीश केसरवानी ने अपने दुकान के कर्मी को 19 लाख रुपए का चेक देकर उसे कैश करने भेजा था जिसे वह एचडीएफसी बैंक से कैश करा कर लौट रहा था। तभी अचानक रास्ते में दो स्कूटी सवार लोगों ने दुकान कर्मी का रास्ता रोका और उसके सिर पर रॉड से हमला करते हुए 19 लाख रुपए कैश लूट कर भाग गए। इसके बाद तत्काल ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, सूचना के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इधर व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट की वारदात को लेकर मंडी का व्यापारी संघ काफी आक्रोशित नजर आया उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मंडी गेट में ताला लगा दिया। व्यापारियों की माने तो मंडी के अंदर रोजाना करोड़ों रुपए का लेनदेन होता है इस नजर से यहां पर पुलिस व्यवस्था काफी मुश्किल होनी चाहिए लेकिन बीते लंबे समय से शिकायतें और घटनाएं होने के बावजूद भी पुलिस व्यवस्था काफी ढीली है यही कारण है कि व्यापारियों का लेनदेन अक्सर अपराधियों के निशाने पर रहता है उन्होंने मांग की है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक कोई भी व्यापारी नीलामी में भाग नहीं लेगा



