Madhya Pradesh

जबलपुर में देर रात बेखौफ झपटमारों का आतंक! बरेला में युवक को रोककर मोबाइल, नकदी और अंगूठी लूटी, पुलिस के सामने बढ़ी चुनौती

जबलपुर में देर रात बेखौफ झपटमारों का आतंक! बरेला में युवक को रोककर मोबाइल, नकदी और अंगूठी लूटी, पुलिस के सामने बढ़ी चुनौती

 

जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में एक बार फिर झपटमारी की वारदात ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर मोबाइल, नकदी और चांदी की अंगूठी लूट ली। वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की और फरार हो गए।

पीड़ित चंद्रभान झारिया, निवासी ग्राम डूंडी, ने पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में निजी कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। 12 जुलाई की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। रात लगभग 12:15 बजे, जब वह बब्बा ढाबा के आगे रेत स्टॉक के पास पहुंचा, तभी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले उसे डराने-धमकाने के लिए कहा, “कैसी गाड़ी चला रहा है, शराब पी रखी है क्या?” इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक आरोपी ने उसके हाथ में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल छीन लिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से 4 से 5 हजार रुपये नकद से भरा पर्स निकाल लिया। बदमाशों ने उसके हाथ में पहनी चांदी की अंगूठी भी छीन ली। झपटमारी के दौरान हुई मारपीट में चंद्रभान झारिया की दाहिनी आंख के पास चोट भी आई।

घटना की सूचना मिलने पर बरेला थाना पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रही झपटमारी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल बरेला थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button